शुक्रवार, 28 मार्च 2008

करीब पांच हजार मछुआरों को मिला जनश्री बीमा योजना का लाभ

करीब पांच हजार मछुआरों को मिला जनश्री बीमा योजना का लाभ
28 मार्च 08/जनश्री बीमा योजना के तहत अब तक प्रदेश के लगभग पांच हजार मछुआरों को लाभान्वित किया जा चुका है। यह जानकारी मछली पालन राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री मोती कश्यप ने आज यहाँ दी।
मुख्य बिन्दु
• करीब 5 हजार मछुआरे लाभान्वित
• सामान्य मृत्यु पर 30 हजार रू और
• दुर्घटना में मृत्यु पर 75 हजार रू देने का प्रावधान
• बीमित मछुआरों के बच्चों को छात्रवृत्ति का भी लाभ
• 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को सौ रू. प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति
• बीमा की प्रीमियम राशि 200 रू.
• प्रीमियम राशि में से मात्र 50 रू हितग्राही द्वारा वहन
श्री मोती कश्यप ने बताया कि जनश्री बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित मछुआरे की सामान्य मृत्यु होने पर उसके परिवार को तीस हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह दुर्घटना में मृत्यु होने पर या स्थाई अपंगता होने पर 75 हजार रूपये की राशि बीमाधारी अथवा उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति को दी जाती है।
श्री कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत सभी बीमित मछुआरों के कक्षा 9वीं से 12वीं के मध्य पढ़ने वाले दो बच्चों को सौ रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है।
जनश्री बीमा की वार्षिक प्रीमियम राशि 200 रूपये है। इसमें से सौ रूपये बीमा कंपनी द्वारा 50 रूपये राज्यशासन द्वारा और शेष 50 रूपये हितग्राही द्वारा वहन किए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: