बुधवार, 26 मार्च 2008

7.22 करोड़ रू. की राशि से होगा 25 कि.मी. लंबाई के मिसिंग लिंक मार्गों का निर्माण

7.22 करोड़ रू. की राशि से होगा 25 कि.मी. लंबाई के मिसिंग लिंक मार्गों का निर्माण
26 मार्च,08/प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 25 कि.मी. 350 मीटर लंबाई के मिसिंग लिंक मार्गों के निर्माण लिए 7 करोड़ 22 लाख रू. का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इस मार्गों के निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। मिसिंग लिंक के इन मार्गों के बन जाने से ग्रामीण जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क इकाई बालाघाट के महाप्रबंधक श्री एच.पी. नायक ने इस संबंध में बताया कि मिसिंग लिंक मार्ग के अंतर्गत बालाघाट विकासखंड में धनसुआ से सुरवाही तक एक कि.मी. लंबाई के मार्ग निर्माण के लिए 30 लाख 61 हजार रू. तथा कटंगी विकासखंड में बिसापुर-कतरकना 3 कि.मी. लंबाई के मार्ग निर्माण के लिए 83 लाख 77 हजार रू. की राशि प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार लालबर्रा विकासखंड में 1.50 कि.मी. लंबाई के लोहारा पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 31 लाख 40 हजार रू., परसवाड़ा विकासखंड में 2 कि.मी. 600 मीटर लंबाई के कटंगा पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 59 लाख 13 हजार रू. तथा वारासिवनी विकासखंड में 3 कि.मी. 250 मीटर लंबाई के बोटेझरी-नांदगांव मार्ग निर्माण के लिए 85 लाख 95 हजार रू. की राशि प्रस्तावित की गई है।
मिसिंग लिंक के अंतर्गत बिरसा विकासखंड में 200 मीटर लंबाई के दमोह-सिंघनपुरी मार्ग निर्माण के लिए 6 लाख 82 हजार रू., किरनापुर विकासखंड में 9 कि.मी. 500 मीटर लंबाई के पिपलगांव-खोलमारा-पौनी मार्ग निर्माण के लिए 3 करोड़ 5 लाख 70 हजार रू., एक कि.मी. लंबाई के किरनापुर-बम्हनगांव मार्ग निर्माण के लिए 21 लाख 66 हजार रू. तथा 3 कि.मी. 300 मीटर लंबाई के जामड़ी-पानगांव मार्ग के मिसिंग लिंक निर्माण के लिए 95 लाख 90 हजार रू. की राशि प्रस्तावित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: