गुरुवार, 3 अप्रैल 2008

ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला

ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ 03 मार्च08/जिला पंचायत एवं म.प्र.ऊर्जा विकास निगम तथा मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मैनिट के एनर्जी सेंटर में जिला अक्षय ऊर्जा सलाहकार समिति सदस्यों का वैकल्पिक ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैतान सिंह पाल,अध्यक्ष कुक्कुट विकास निगम तथा मुख्य अतिथि श्री दीपक जोशी,विधायक आगली (देवास) रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शैतान सिंह पाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया ताकि गांव में गोबर गैस आदि वैकल्पिक ऊर्जा के साधन का ग्रामों के विकास हेतु भरपूर उपयोग हो सके एवं इस हेतु ग्रामीणों को शिक्षित करने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि श्री दीपक जोशी ने सौर, पवन एवं गोबर गैस के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें अधिक शोध एवं विकास की असीम संभावनाएं हैं। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भोपाल श्री अशोक पाण्डे ने सौर ऊर्जा के उपलब्ध संयंत्रों में अनुदान देकर जन सामान्य को उन्हें उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सलाहकार समिति के सदस्य सचिव श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि इस क्षेत्र में परिणाम मूलक कार्रवाई होनी चाहिए। उपलब्ध फंड का सही दिशा में विशेष कर अंचल में जनजागृति फैलाने हेतु अधिकाधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने सदस्यों के माध्यम से भारत के अन्य प्रदेशों को जो कि ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगतिशील हैं विशेषकर महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश के क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाकर जिले में आम जनता को सौर चलित गोर गैस, बायोमास एवं पवन ऊर्जा का दोहन कर ऊर्जा स्त्रोतो का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
अंत में संभागीय अधिकारी श्री हिमांशु जोशी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के विभिन्न विशेषज्ञों श्री बी.के.पटेल, अधीक्षण यंत्री ऊर्जा विकास निगम एवं श्री बम्बोरिया, निदेशक नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: