सोमवार, 31 मार्च 2008

भ्रष्टाचार व गुण्डाराज के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी आंदोलन - दिनेश गुर्जर

भ्रष्टाचार व गुण्डाराज के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी आंदोलन - दिनेश गुर्जर
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 31 मार्च। शहर कांग्रेस कमेटी मुरैना द्वारा मित्तल धर्मशाला में विगत रोज पत्रकारवार्ता आयोजित की गयी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर पत्रकारों से रुबरु हुये जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व उसके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार व गुण्डाराज को नही छोड़ा तो मध्यप्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर से लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आन्दोलन किया जायेगा व अतिशीघ्र ही राहुल गांधी किसान संदेश यात्रा प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण प्रदेश में निकाली जायेगी व किसानों की समस्याओं से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जायेगा व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री सड़क याजना, रोजगार गारण्टी योजना, राजीव गांधी विद्युत परियोजना व किसानों के कर्ज माफी की जानकारी को जन - जन तक पहुंचाई जाएगी। जिससे किसान केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होनें कहा कि केन्द्र में विधमान कांग्रेस की सरकार किसानों के हित में योजनाएं शुरु करती है पर राज्य में भाजपा की सरकार उन योजनाओं को किसानों तक सही रुप से नहीं पहुंचा पाती है, जिसका खामियाजा प्रदेश के भोले - भाले किसानों को उठाना पड़ता है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से ही प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुण्डाराज बड़ गया है, आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा भाजपा सरकार को उठाना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: