शनिवार, 21 जून 2008

कलेक्टर श्री कबीरपंथी ने किया कार्य विभाजन

कलेक्टर श्री कबीरपंथी ने किया कार्य विभाजन
डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिपाठी बनें भाड़ा नियत्रण अधिकारी
संजय गुप्‍ता(मांडिल) ब्‍यूरो चीफ मुरैना 21जून08/कलेक्टर श्री जी.पी. कबीरपंथी ने डिप्टी कलेक्टर श्री आर.पी. त्रिपाठी के डिण्डौरी में पदभार ग्रहण करने से प्रशासनिक कसावट एवं दुतगति से कार्य संपादित करने के उद्येश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नये सिरे से कार्य विभाजन किया है।
कलेक्टर श्री कबीरपंथी ने बताया कि नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री आर. पी. त्रिपाठी को भाड़ा नियत्रण अधिकारी बनाया गया हैे। वे 500 रूपये सें अधिक के प्रकरण में अनुमोदन की कार्यवाही करेगें। इसके साथ ही वे जिला सतर्कता अधिकारी, शिकायत, जन समस्या, जन शिकायत, नजूल, नाजरात, राज्य बीमारी सहायता कोष का काम भी देखेगें।
उन्होने बताया कि डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिपाठी राजस्व, सामान्य अभिलेखागार, डूडा, अधिक अन्न उपजाओं शाखा, रीडर टू कलेक्टर, वरिष्ठ लिपिक शाखा, महालेखाकार की अंकेक्षण टीपों का निर्वतन शाखा, राजस्व प्रस्तुतकार, लोकायुक्त, मानव अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायतों का निराकरण और मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री से प्राप्त आवेदन पत्रों, स्थानीय शिकायतों आवेदन पत्रों और कर्मचारियों के विरूध्द प्राप्त शिकायतों का निराकरण का काम देखेगें।
कलेक्टर श्री कबीरपंथी ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य लिंक अधिकारी भी बनाया है। उन्होने बताया कि संयुक्त कलेक्टर आई.एस. मरकाम को डिप्टीकलेक्टर पी.एस. मसराम के लिंक अधिकारी होंगे। डिप्टीकलेक्टर श्री पी.एस.मसराम, सयुंक्त कलेक्टर एस.बी. सिंह के लिंक अधिकारी होगें। उन्होने बताया कि सयुंक्त कलेक्टर एस.बी. सिंह, संयुक्त कलेक्टर आई.एस.मरकाम के लिंक अधिकारी होगें। नवागत डिप्टीकलेक्टर श्री आर. पी. त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर श्री ए.एस. कंवर के लिंक अधिकारी होगें।ं इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री ए.एस. कंवर नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री आर. पी. त्रिपाठी के लिंक अधिकारी होगें।

कोई टिप्पणी नहीं: