गुरुवार, 20 मार्च 2008

वन मंत्री कुँवर विजय शाह द्वारा होली पर्व पर पर्यावरण और हरियाली सुरक्षा की अपील

वन मंत्री कुँवर विजय शाह द्वारा होली पर्व पर पर्यावरण और हरियाली सुरक्षा की अपील
20 मार्च 2008//वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने प्रदेश के नागरिकों से होली के पार्वन पर्व पर होलिका दहन पर लकड़ी का प्रतीक रूप में कम से कम उपयोग करने की अपील की है।
कुँवर विजय शाह ने कहा है कि रंग और गुलाल का पर्व होली उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है। इस अवसर पर गांव तथा नगरों में कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है, जिसके लिए बड़ी मात्रा में लकड़ी का उपयोग होता है। उन्होंने कहा है कि हम सभी के लिए वृक्षों की उपयोगिता सिर्फ पर्यावरण तक ही नहीं अपितु जीवन निर्वाह के लिए बुनियादी आवश्यकता भी है। वर्तमान में हम हरियाली की कमी को हर तरफ महसूस कर रहे है। आज आवश्यकता है कि वनों का संवहनीय उपयोग करते हुए हमें भावी पीढ़ी के लिए इसे सुरक्षित रखें।
वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने होली के पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनांए देते हुए हरियाली और पर्यावरण की रक्षा करने का आव्हान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: