गुरुवार, 20 मार्च 2008

भोपाल में होली पर्व पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए 14 केन्द्र स्थापित

भोपाल में होली पर्व पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए 14 केन्द्र स्थापित
20 मार्च 2008// होली पर्व पर भोपाल के शहरवासियों को सुगमता से लकड़ी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जलाऊ लकड़ी विक्रय केन्द्र स्थापित किये गए हैं। इन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में जलाऊ लकड़ी उपलब्ध है। ये अस्थाई विक्रय केन्द्र शाहजहांनाबाद, जी.ए.डी. क्रासिंग, बैरागढ़, छोलारोड़, बिट्ठन मार्केट, कोलार डिपो, सर्वधर्म कालोनी कोलार रोड, मंगलवारा, करोंद चौराहा, जहॉगीराबाद, गोविंदपुरा, आनंद नगर, अहमदपुर, सेन्ट्रल डिपो तथा मयूर विहार में खोले गए हैं। इन डिपों पर जलाऊ लकड़ी की बिक्री दर समस्त कर सहित 230 रूपये क्विंटल निर्धारित है।

कोई टिप्पणी नहीं: