गुरुवार, 20 मार्च 2008

होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुचाएं : राज्य मंत्री श्री कुशवाह

होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों को नुकसान नहीं पहुचाएं : राज्य मंत्री श्री कुशवाह
20 मार्च 2008//वन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने उत्साह और उमंग के प्रतीक होली पर्व की शुभकामनांए देते हुए प्रदेशवासियों से होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों को नुकसान नही पहुचाने की अपील की है।
श्री कुशवाह ने कहा है कि होली के त्यौहार पर अतिउत्साह में कहीं-कहीं हरे वृक्षों को भी जाने-अनजाने में नुकसान पहुंचाया जाता है। इससे हम पर्यावरण के लिए खतरा भी पैदा करते है।
राज्य मंत्री ने कहा है कि हमारे पर्यावरण को वृक्षों की कमी एवं घटते वन क्षेत्र ने प्रभावित किया है। वनोपज की मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर ने इस समस्या को जटिल बना दिया है। समय की आवश्यकता है कि लकड़ी के उपयोग को सीमित करते हुए वनों का संरक्षण तथा विकास किया जाये। यह सभी के सहयोग से ही संभव है।
वन राज्य मंत्री ने कहा है कि होली के पर्व के सांस्कृतिक पक्ष को सामने लाते हुए रंग और गुलाल के साथ मिलजुलकर होली का पर्व शालिनता से मनायें। उन्होंने होलिका दहन में कम से कम लकड़ी का उपयोग करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: