बुधवार, 5 मार्च 2008

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान स्वीकृत

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान स्वीकृत
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के आवंटन वर्ष 2004 के तीन अधिकारियों को भाप्रसे का वरिष्ठ वेतनमान स्वीकृत करते हुए उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय के आज जारी किये गये आदेश में अनुविभागीय अधिकारी अलीराजपुर जिला झाबुआ श्री रघुराज एम. आर. को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर विकास छतरपुर, अनुविभागीय अधिकारी जावरा जिला रतलाम श्री जॉन किंग्सली ए. आर. को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर विकास दतिया और अनुविभागीय अधिकारी सागर जिला सागर श्री लोकेश कुमार जाटव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर विकास बालाघाट पदस्थ किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
एक अन्य आदेश में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किये गये आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट श्री आर.के. त्रिपाठी को अपर कलेक्टर डिण्डोरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री उमेश कुमार को महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर श्री राकेश सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर विकास सिवनी के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: