मंगलवार, 8 अप्रैल 2008

मध्यप्रदेश के हज यात्रियों को आबे ज़मज़म हज कमेटी इण्डिया के मुम्बई कार्यालय से मिलेगा

मध्यप्रदेश के हज यात्रियों को आबे ज़मज़म हज कमेटी इण्डिया के मुम्बई कार्यालय से मिलेगा
मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज वर्ष 2007 में जिन हज यात्रियों ने हज अदा किया है, उन्हें आबे ज़मज़म हज कमेटी इण्डिया मुम्बई से मिलेगा।
स्टेट हज कमेटी की सचिव श्रीमती नुसरत मेहंदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई ने सूचित किया है कि उनके कार्यालय में आबे ज़मज़म उपलब्ध हो गया है। ऐसे हज यात्री जिन्होंने हज वर्ष 2007 में हज अदा किया और उन्हें आबे ज़मज़म प्राप्त नहीं हुआ है। वे हज कमेटी ऑफ इण्डिया, हज हाऊस, 7-ए, एम.आर.ए. मार्ग (पल्टन रोड), मुम्बई कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: