शनिवार, 1 मार्च 2008

रक्षा सुरक्षा कोर में 113 पदों पर भर्ती होगी

रक्षा सुरक्षा कोर में 113 पदों पर भर्ती होगी
मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जबलपुर में रक्षा सुरक्षा कोर में भर्ती के लिए सैनिक-जनरल डयूटी के 107 पद और क्लर्क (जनरल डयूटी) के 06 पद उपलब्ध हैं। ये रिक्तियां केवल मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों से भरी जायेंगी।
थल, जल और वायु सेना से पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए सैनिक रक्षा सुरक्षा कोर में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिये।
भर्ती के लिए इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, एजुकेशन सर्टिफिकेट तथा पासपोर्ट साईज के कम से कम 10 फोटोग्राफ लेकर उपस्थित होना होगा।
भर्ती के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जबलपुर (म.प्र.), सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर, (म.प्र.), सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल (म.प्र.), सेना भर्ती कार्यालय, महु (म.प्र.), सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) और भर्ती कार्यालय मुख्यालय, जबलपुर (म.प्र.) से सम्पर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: