सोमवार, 22 सितंबर 2008

ग्रामीण खेल कूद प्रतियागिता आज से

ग्रामीण खेल कूद प्रतियागिता आज से
संजय गुप्‍ता(मांडिल), मुरैना ब्‍यूरो चीफ
मुरैना, 21 सितम्बर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज से विकास खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल - कूद तथा महिला खेल - कूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार ग्रामीण्ा खेल - कूद प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचलों में पिछले दो बर्षो से निवासरत 16 बर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। इसी प्रकार महिला खेल - कूद प्रतियोगिता में शहर व ग्रामीण अंचल की सभी आयु वर्ग की महिला एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती है। विकास खण्ड स्तरीय प्रतियागिता में चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेल - कूद प्रतियोगिता में भाग लेने पर टी.ए.डी.ए का भुगतान किया जायेगा।
महिला खेलकूद प्रतियोगिता में तैराकी, बैडमिन्टन, टेनिस, टेविल टेनिस, एथलेटिक्स, हैण्डबॉल, कबव्ी, बॉलीबाल, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल, हॉकी और खो - खो के खेल सम्मिलित रहेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में तीरंदाजी, कबव्ी, खो - खो, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, फुटवाल, रस्साकसी, बॉलीवाल, हॉकी और कुश्ती के खेल होगें। थाना कैम्पस अम्बाह में 22 सितम्बर, शासकीय सिंधिया उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय पोरसा में 23 सितम्बर, नवोदय विद्यालय मानपुर जौरा में 24 सितम्बर, सुभाष उ. मा. वि. कैलारस में 25 सितम्बर शासकीय कन्या उ. मा. वि. सबलगढ़ में 26 सितम्बर और शासकीय मा. वि. पहाड़गढ़ में 27 सितम्बर को महिला खेल कूद प्रतियोगिता प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक एवं ग्रामीण खेल - कूद प्रतियोगिता पहाड़गढ़ को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर दोपहर 2 से 6 बजे तक आयोजित होगी। पहाड़गढ़ में ग्रामीण खेल - कूद प्रतियोगिता का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा। स्थानीय डा. अम्बेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 29 सितम्बर को और जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 30 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: