निर्मल ग्राम, जनपद, जिला पंचायतों को मिलेंगे उज्ज्वल ग्राम पुरस्कार
संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ 05जून08/निर्मल ग्राम पंचायतों की निर्मलता बरकरार रखने के लिए राज्य शासन ने ''उज्ज्वल ग्राम पुरस्कार'' योजना आरंभ की है। इसके अन्तर्गत पात्र ग्राम, जनपद एवं जिला पंचायतों को एक लाख, दो लाख, चार लाख, दस लाख, 20 लाख, 30 लाख और 50 लाख रूपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में प्रदेश को एक निर्मल ग्राम पुरस्कार वर्ष 2006 में 190 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपति से निर्मल ग्राम पुरस्कार मिल चुका है। वर्ष 2007 के लिए 2758 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव केन्द्र शासन को भेजे गए है। प्रदेश को वर्ष 2011 तक निर्मल मध्यप्रदेश बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उज्जवल ग्राम पुरस्कार
• दो हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को एक लाख रू.
• दो हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को दो लाख रू.
• पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को चार लाख रू.
• पचास हजार के कम आबादी वाली जनपद पंचायतों को 10 लाख रू.
• पचास हजार से अधिक आबादी वाली जिला पंचायत को 20 लाख रू.
• दस लाख से कम आबादी वाली जिला पंचायत को 30 लाख रू.
• दस लाख से अधिक आबादी वाली जिला पंचायत को 50 लाख रू.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने बताया कि उज्जवल ग्राम पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पूर्व में घोषित ऐसी ग्राम पंचायतें जो न्यूनतम एक वर्ष तक अपनी निर्मल अवस्था बनाये रखती है को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि ऐसी ग्राम पंचायतें जिनकी आबादी दो हजार से कम है को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह दो हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को दो लाख रूपये और पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को चार लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
निर्मल जनपद पंचायतों को पुरस्कार के रूप में दस लाख और 20 लाख रूपये दिए जाएंगे। पचास हजार से कम आबादी वाली जनपद पंचायतों को दस लाख रूपये और इससे अधिक आबादी वाली जनपद पंचायत को बीस लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह जिला पंचायतों के लिए भी दो श्रेणियां बनाई गई हैं। दस लाख से कम आबादी वाली जिला पंचायत को 30 लाख रूपये और उससे अधिक आबादी वाली जिला पंचायत को 50 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें