मंगलवार, 10 नवंबर 2020

आनलाइन किसानों का खरीद बिक्री केन्द्र , नये कृषि कानूनों के तहत अपना पंजीयन करायें

   ग्वालियर टाइम्स , नये कृषि अधिनियमों के अनुसार कोई भी किसान और पशुपालक अब अपनी उपज और उत्पाद तथा पशु , दूध व इनसे उत्पादित सामग्री व सामान कहीं भी कभी भी बेच और खरीद सकते हैं , जिसमें बीज से लेकर खाद तथा अन्य उत्पादित चीजें शामिल हैं । 

किसानों के लिये यह व्यवस्था आनलाइन भारतीय ई किसान आनलाइन खरीद बिक्री केन्द्र के पोर्टल पर ग्वालियर टाइम्स द्वारा उपलब्ध कराई गई है , इस पोर्टल पर नये कृषि कानूनों की जानकारी के साथ ही किसानों और पशुपालकों से संबंधित सभी जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगीं और किसानों को अपने मोबाइल पर ही ताजा अपडेट मिलते रहेंगें , तथा उनके ई मेल पर भी अगर वे चाहें तो अपडेट मिलते रहेंगें । 

वे अपना माल मुनाफे के दाम पर जहां भी चाहें वहां इस पोर्टल के माध्यम से खरीद बेच सकेंगे , और इसमें बेचने वाले के बैंक खाते में पैसा सीधे ही एडवांस पहुंचेगा , तथा उसके बाद ही माल की सप्लाई डिलीवरी देनी होगी । खरीददार आनलाइन भुगतान किसी भी माध्यम से चुकता कर सकेगा , इस पोर्टल को भारत सरकार के औषधीय व जड़ी बूटी के क्रय विक्रय पोर्टल से भी लिंकअप किया है , इसलिये जड़ी बूटी , औषधीय पौधे आदि से संबंधित वनवासी भी इससे जुड़ें , और अपनी चीज का सही व सबसे ज्यादा मुनाफे का दाम पायें । 

नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीयन करें , ऊपर से भाषा हिन्दी चयन करें और भगुतान मुद्रा रूपया चुनें । पंजीयन के बाद आपकों जानकारी की ई बुक , ई मेल से भेजी जायेगी कि पोर्टल का उपयोग कैसे करना है और खरीद बिक्री कैसे करनी है । 

भारतीय किसान केन्द्र

नये कृषि कानूनों के तहत किसान आनलाइन फसल बेचने तथा खरीद बिक्री हेतु अपना पंजीयन करायें

  ग्वालियर टाइम्स , नये कृषि अधिनियमों के अनुसार कोई भी किसान और पशुपालक अब अपनी उपज और उत्पाद तथा पशु , दूध व इनसे उत्पादित सामग्री व सामान कहीं भी कभी भी बेच और खरीद सकते हैं , जिसमें बीज से लेकर खाद तथा अन्य उत्पादित चीजें शामिल हैं । 

किसानों के लिये यह व्यवस्था आनलाइन भारतीय ई किसान आनलाइन खरीद बिक्री केन्द्र के पोर्टल पर ग्वालियर टाइम्स द्वारा उपलब्ध कराई गई है , इस पोर्टल पर नये कृषि कानूनों की जानकारी के साथ ही किसानों और पशुपालकों से संबंधित सभी जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगीं और किसानों को अपने मोबाइल पर ही ताजा अपडेट मिलते रहेंगें , तथा उनके ई मेल पर भी अगर वे चाहें तो अपडेट मिलते रहेंगें । 

वे अपना माल मुनाफे के दाम पर जहां भी चाहें वहां इस पोर्टल के माध्यम से खरीद बेच सकेंगे , और इसमें बेचने वाले के बैंक खाते में पैसा सीधे ही एडवांस पहुंचेगा , तथा उसके बाद ही माल की सप्लाई डिलीवरी देनी होगी । खरीददार आनलाइन भुगतान किसी भी माध्यम से चुकता कर सकेगा , इस पोर्टल को भारत सरकार के औषधीय व जड़ी बूटी के क्रय विक्रय पोर्टल से भी लिंकअप किया है , इसलिये जड़ी बूटी , औषधीय पौधे आदि से संबंधित वनवासी भी इससे जुड़ें , और अपनी चीज का सही व सबसे ज्यादा मुनाफे का दाम पायें । 

नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीयन करें , ऊपर से भाषा हिन्दी चयन करें और भगुतान मुद्रा रूपया चुनें । पंजीयन के बाद आपकों जानकारी की ई बुक , ई मेल से भेजी जायेगी कि पोर्टल का उपयोग कैसे करना है और खरीद बिक्री कैसे करनी है । 

भारतीय किसान केन्द्र 

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

गजराज सिंह सिकरवार और गौरी शंकर शेजवार को भी भीतरघाती के निष्कासन नोटिस जारी किये मध्यप्रदेश भाजपा ने


भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय ने पार्टी के विरूद्ध गतिविधियों में लिप्त होने और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयों के विरूद्ध कार्य करने के मामले में सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू को भाजपा से निष्कासित कर दिया था , अब इसके बाद इसके अगले अनुक्रम में भारतीय जनता पाटी मध्यप्रदेश ने सुमावली के ही अन्य पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा गौरी शंकर शेजवार को भी इन्हीं समान आरोपों में निष्कासित करने की तैयारी कर ली है और नोटिस थमा दिये हैं । बहुत जल्द ही भाजपा अन्य पार्टी विरोधीयों और भीतरघातीयों के के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी , सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार आर एस एस की खुफिया इंटेलीजेंस और भाजपा के ग्रास रूट कैडर से प्राप्त बुनियादी सूचनाओं के इनपुट के बाद कनफर्मेशन होते ही भाजपा के भीतरघातीयों के विरूद्ध एक्शन शुरू हो गया है । गजराज सिंह सिकरवार के पुत्र सत्यपाल सिंह सिकरवार आलियास नीटू के अलावा ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डा सतीश सिंह सिकरवार भी पुत्र हैं । और भाजपा इन्हें भी अगला कांग्रेसी और कांग्रेस एजेंट मानकर कार्यवाही कर रही है ।

 

शनिवार, 26 सितंबर 2020

बिजली कटौती रोजाना दस से चौदह घंटे , फिर भी बिल हर महीने दस से बारह गुने बढ़ाकर दे रही कंपनी

 ·      ऊर्जा मंत्री ग्वालियर के लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित सी एम शिवराज के दौरों के वक्त बढ़ा दी जाती है बिजली कटौती

·       साजिश राजनीति की , उपचुनावों में इस तरह रूकवाये जाते और विलंबकत कराये जाते हैं भ्रष्ट और राजनैतिक आकाओं की चमचागिरी में लिप्त बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारीयों  द्वारा

·      कंपनी में जातिवाद का बोलबाला , भर्ती से लेकर बिल जारी करने तक और बिजली कटौती तक बाकायदा जातियों और राजनैतिक पार्टी के प्रभाव क्षेत्रों और घरों के हिसाब से किया जाता है सभी कुछ

विशेष समाचार आलेख – नरेन्द्र सिंह तोमर ‘’आनन्द’’ , एडवोकेट , प्रधान संपादक एवं सी ई ओ ग्वालियर टाइम्स समूह


चंबल अंचल में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अंधाधुध अघोषित बिजली कटौती करना और अर्जी फर्जी बिल जारी करना उपभोक्ताओं को धमकाना , शिकायतें न कर देना , एम पी आनलाइन सेंटरों के फर्जीवाड़े के जरिये सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद कराना , सिमों की नकली सिमें निकलवाना और आरिजनल सिमो पर एस एम एस और ओटीपी बंद कराना जैसे जालसाली और सायबर क्राइमों में लिप्त मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी निजी जीवन में बेहद भ्रष्ट , अय्याश और जालसाज तथा फर्जीवाड़े और उच्च स्तरीय सेटिंगों में एग लैग पैग सप्लाई करने के अलावा हर हफ्ते और हर महीने अनाप शनाप लाखों रूपये ऊपर तक पहुंचाने वाले भ्रष्ट सफेदपोश नेताओं और अधिकारीयों की दुधारू और कामधेनु हैं ।

पहले तो इन्फ्रास्ट्रक्चर में करोड़ों रूपयों का घोटाला कर दिया , राजीव गांधी विद्युतीकरण मिशन के अरबों रूपये , फीडर सेपरेशन योजना के करोड़ों रूपये हड़प और हाऊहजम करने तथा  उसके बाद अब रोजाना अंधाधुंध व अघोषित बिजली कटौती करने के पीछे ग्वालियर टाइम्स की इनवेस्टिंग टीम के सामने तमाम रहस्य पर्दाफाश हुये हैं , हम इस समसामायिक समाचार आलेख में आपको क्रमश: बतायेंगें कि उपचुनावों से लेकर स्थानीय निकाय चुनावों में किस कदर बिजली कंपनी जातिवाद और भ्रष्टाचार के आंकड़े फिट करने के लिये बिजली कटौती के हथियार का ही केवल इस्तेमाल नहीं करती बल्कि उलटे सीधे अर्जी फर्जी बिल भी बिजली कंपनी में बैठे लोकल अधिकारी कर्म चारी  किस तरह अंजाम देते हैं ..... क्रमश: जारी अगले अंक में  

www.gwaliortimes.in

www.gwaliortimeslive.com

सोमवार, 22 सितंबर 2008

चंबल संभाग का ई-गुमटियां सम्मेलन सम्पन्न

संजय गुप्‍ता(मांडिल), मुरैना ब्‍यूरो चीफ
मुरैना, 21 सितम्बर। म.प्र. कॉमन सर्विस सेन्टर परियोजना द्वारा नागरिक सुविधाओं के अंतर्गत ग्रामीण उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आईसेक्ट द्वारा ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को कम्प्यूटर के क्षेत्र से रुबरु कैसे कराया जाए इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष भूरा कंषाना मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
सम्मेलन में भूरा कंषाना ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत को जो आई टी की सौगात दी। वह आज हम सब संचार के बढ़ते चरण में क्रांति के अनुरुप खोज की है। जिसमें आई सेक्ट द्वारा जो गांवों में ई - गुमटी खोज जाने से ग्राम व ग्रामीणों का विकास कम्प्यूटर के व संचार साधनों से हम बेहतर विकास कर सकेगें। ग्रामीण युवक युवतियां अब कम्प्यूटर का ज्ञान पा सकेगें। ई - गुमटियों के बारे में बताते हुए सम्मेलन में राजीव चोबे ने कहा कि मध्यप्रदेश द्वारा अधिकृत ई - ज्ञान सूचना एवं सेवा केन्द्रों की स्थापना में जिला मुरैना में 137 गुमटियों की स्थापना का कार्य आई सेक्ट को सौंपा गया था। जिनमें से लगभग 70 गुमटियों की स्थापना के बाद जिला मुरैना संभाग में प्रथम स्थान पर है। चोबे ने बताया कि इन केन्द्रो की स्थापना का कार्य फरवरी 2008 से प्रारम्भ किया गया था जो कि फरवरी 2009 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत मुरैना जिले में अब तक लगभग जितनी भी गुमटियों की स्थापना हुई है उन सभी गुमटी संचालकों को कम्प्यूटर की शिक्षा में पूर्ण रुप से प्रशिक्षण दिया जाकर मध्यप्रदेश शासन एवं आईसेक्ट द्वारा प्रारंभक चरण में प्रस्तावित पांच सेवाएं इस सम्मेलन के द्वारा दी जानी है। जिनमें से एम. पी. आनलाईन, भारतीय स्टेट बैंक के बिजनिस फेसिलेटेटर, इन्शोरेन्स, आई सेक्ट के सभी शैक्षणिक सेवाएं एवं डॉ. सी. व्ही. रमन विश्वविद्यालय विलासपुर के ऑनलाइन पाठयक्रम शामिल है। राजीव चौबे ने कहा कि ये केन्द्र पूर्णत: ई-गर्वनेन्स के अन्तर्गत कार्य करेगें। इस सम्मेलन के द्वारा आज इस शासकीय परियोजना को शासन के समुख प्रस्तुत करना एवं शासन को आई सेक्ट से रुबरु कराना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उध्देश्य है। इस कार्यक्रूम के आयोजन का दूसरा मुख्य उध्देश्य शासन के उन सभी विभागों जो पंचायत स्तर तक अपनी योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं को पहुंचाना चाहते है या जो अभी भी किन्ही माध्यमों के द्वारा पहुचा रहे है। उन सभी का ध्यान आकर्षित करना है कि अब यह मध्यप्रदेश शासन की ई-गुमतटयां पूर्व रुप से कम्प्यूटाइज हो कर सभी प्रकार की सेवाऐं प्रदान करने में पूर्णत: सक्षम है। जिन पंचायतों में अभी केन्द्रों की स्थापना का कार्य शेष है उन्हें शीघ्र ही दिसम्बर 2008 तक पूर्ण कर लिया जावेगा। साथ ही भविष्य में ये केन्द्र शासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। शासन के आदेशानुसार कलेक्टर द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। जो कि समय - समय पर इन केन्द्र संचालकों का मार्गदर्शन कर सकेंगे। जिले में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री संदीप कुमार मांकिन जिला नोडल अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक स्तर पर समस्त जनपद सी.ई.ओ. की निुयक्त् िनोडल अधिकारी के रुप में की जा चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंचायत अध्यक्ष भूरा सिंह कंषाना, अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबधंक राजीव चौबे, श्रीमती रानी सक्सैना सहित पत्रकार और नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आईसेक्ट के सभी जिला प्रबंधकों ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का आभार व्यक्त हाकिम सिंह धाकड़ ने किया।