गरीब की कोई जाति नहीं होती
सामान्य निर्धन वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियों सहित अनेक घोषणाएं, विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा ऋण गारंटी कोष स्थापित होगा, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान
संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ 27जून08/मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि समाज से भेदभाव समाप्त करने और सामान्य वर्ग के निर्धनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिये राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग निरन्तर काम करता रहेगा। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता सामाजिक न्याय और महिला बाल विकास मंत्री सुश्री कुसुम महदेले ने की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाह भानपुर, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामेश्वर अखंड, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री जसवंतसिंह हाड़ा, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री एम.के. राय और आयुक्त पंचायत और सामाजिक न्याय श्री मोहन राव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में समृध्द और विकसित राज्य बनने की क्षमता है। राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश को देश का अग्रणी और समृध्द प्रदेश बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य वर्ग के निर्धनों को भी शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना राज्य सरकार की प्रदेश को समृध्द और विकसित बनाने की मुहिम का ही हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी की रेखा की वर्तमान परिभाषा से वे सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग शीघ्र ही निर्धनता की वास्तविक परिभाषा के निर्धारण के लिये विषय विशेषज्ञों की कार्यशाला आयोजित करेगा। श्री चौहान ने कहा कि निर्धनता की परिभाषा पर राष्ट्र व्यापी बहस जरूरी है।
श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय उपचार, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा, गांव की बेटी, मुख्यमंत्री कन्यादान और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं में जाति का भेदभाव समाप्त कर योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोगों के लिये सुनिश्चित किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है जहाँ गरीब मजदूरों के बच्चों के लिये पहली कक्षा से छात्रवृत्ति की योजना शुरू की गई है। इस योजना में छात्र को 50 रूपये और छात्रा को 75 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और बीमारी जाति देखकर नहीं होती। मध्यप्रदेश सरकार आम आदमी की भलाई के लिये प्रयासरत है फिर वह चाहे किसी वर्ग का हो या जाति का। उन्होंने कहा कि सबसे पीछे और सबसे नीचे के आदमी के दुख दूर किये बिना प्रदेश का विकास बेमानी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामान्य निर्धन वर्ग के माध्यमिक, हायस्कूल, हायर सेकेण्डरी और व्यावसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत विभिन्न स्तर की छात्रवृत्तियों, पाठय पुस्तकों के नि:शुल्क वितरण, साइकिल वितरण और प्रोत्साहन राशि के प्रदाय आदि से संबंधित घोषणाएं की। श्री चौहान ने कहा कि सामान्य वर्ग के निर्धनों के लिए रोजगार संबंधी सहुलियतें आठ जुलाई को घोषित की जायेंगी। मुख्यमंत्री द्वारा आज की गई घोषणाओं पर अमल के लिए प्रमुख रूप से स्वामी विवेकानंद प्री-मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सुदामा शिष्यवृत्ति योजना, वीरांगना लक्ष्मीबाई साइकिल योजना, डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम मेघावी छात्र प्रोत्साहन योजना और विक्रमादित्य नि:शुल्क शिक्षा योजनाएं आदि क्रियान्वित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घोषणाओं के लिए प्रथम अनुपूरक अनुमान में बजट प्रावधान किया जायेगा।
श्री चौहान ने सांदीपनी संस्कृत भाषा प्रसार योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में संस्कृत के अध्यापन के लिए संविदा शिक्षक वर्ग-3 का एक पद सृजित करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने निर्धन किन्तु प्रतिभावान और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बैंक ऋण प्राप्त करने में सुविधा के लिए उच्च शिक्षा ऋण गारंटी कोष स्थापित करने की भी घोषणा की। राज्य शासन द्वारा स्थापित किया जाने वाला यह कोष मां सरस्वती अक्षय कोष के नाम से जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सामान्य निर्धन वर्ग की महिलाओं के लिए आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना लागू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 10 हजार महिलाओं को गौ-पालन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शुरूआत में प्रदेश के प्रत्येक संभाग से एक-एक जिले का चयन कर वहां की एक-एक हजार महिलाओं को उन्नत नस्ल की दो भारतीय गाय उपलब्ध करवाई जायेगी। हितग्राही महिलाओं को गायों की खुराक तथा दवाइयों के प्रदाय और उत्पादित दूध के विपणन की भी व्यवस्था की जाएगी।
सुश्री कुसुम महदेले ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी वर्गों की समृध्दि और खुशहाली है। निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का गठन और उसकी अनुशंसाओं पर त्वरित अमल सरकार की इसी सोच का प्रतिफल है।
आयोग के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जैन ने कहा कि आयोग ने मात्र 100 दिन की अवधि में अपना पहला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सतत् निर्धनता का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। यही वजह है कि आयोग ने अपने पहले प्रतिवेदन में शिक्षा संबंधी अनुशंसाओं को प्रमुखता दी। श्री जैन ने कहा कि प्रदेश में सामान्य निर्धनों का एक बड़ा समूह है जो विकास की बाट जोह रहा है। श्री जैन ने आयोग के गठन के लिये राज्य सरकार की प्रशंसा की और कहा कि आयोग की कोशिश है कि वह निर्धनता से संबंधी सभी पहलुओं पर समग्रता से छानबीन कर अनुशंसाएं करें।
प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश भर से आये सामान्य वर्ग के निर्धनों और उनके कल्याण की कोशिशों में जुटे संगठनों के प्रतिनिधियों का पुष्प पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। श्री चौहान और अन्य अतिथियों ने माँ भारती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन की शुरूआत में वंदे मातरम और अंत में जन-गण-मन का समवेत गायन हुआ। आभार प्रदर्शन आयोग के सचिव श्री ए.एन. तिवारी ने किया।
राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अक्टूबर 2007 में राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के गठन की घोषणा की थी। घोषणा के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 28 जनवरी 2008 को आयोग का गठन किया गया। पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जैन आयोग के अध्यक्ष मनोनीत हुए। आयोग ने 11 फरवरी 2008 से विधिवत कार्य प्रारंभ किया। सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री ए.एन. तिवारी 14 फरवरी 2008 को आयोग के सदस्य सचिव नियुक्त किए गए। आयोग ने महज तीन माह की अवधि में काम पूरा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपना प्रथम प्रतिवेदन 15 मई 2008 को प्रस्तुत किया। आयोग के प्रतिवेदन पर विचार के लिए 22 मई 2008 को अपर मुख्य सचिव श्रीमती रंजना चौधरी की अध्यक्षता में प्रमुख सचिवों की समिति गठित की गयी। इस समिति को 6 जून 2008 तक अपना अभिमत देने के निर्देश थे। समिति ने 11 जून 2008 को मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपना अभिमत प्रस्तुत किया।
आयोग ने अपना प्रथम प्रतिवेदन तैयार करने के लिए सात संभागीय मुख्यालयों का भ्रमण करने के साथ ही 29 जिलों में बैठकें ली। आयोग निर्धन लोगों से मिला और उनकी समस्याएँ सुनीं।
शुक्रवार, 27 जून 2008
राज्यपाल डा. जाखड़ द्वारा फील्ड मार्शल जनरल मानिकशा के निधन पर शोक व्यक्त

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ 27जून08/ राज्यपाल डा. बलराम जाखड़ ने पूर्व सेना अध्यक्ष फील्डमार्शल जनरल श्री मानिकशा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल डा. जाखड़ ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जनरल मानिकशा के निधन से भारतीय सेना को ही नही पूरे देश की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने जो उपलब्धियां और शौर्य प्राप्त किया है उसी का परिणाम है कि आज भारतीय सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। डा. जाखड़ ने कहा कि भारतीय सेना फील्डमार्शल जनरल मानिकशा के शौर्य और बहादुरी से प्रेरणा लेकर देश की सीमाओं की रक्षा के लिए आगे बढ़ती रहेगी।

बुधवार, 25 जून 2008
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 30 जून को

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ
25जून08/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष रस्तोगी ने बताया है कि परिसीमन 2007 के आधार पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 30 जून 08 को आयोग द्वारा नियत मतदान केन्द्रों पर प्रात: 10 बजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए नियुक्त अभिहित अधिकारियों का प्रशिक्षण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 150 भोपाल उत्तर , 151-नरेला के लिए 26 जून को प्रात: 11 बजे से एक बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 152-भोपाल दक्षिण पश्चिम, 153- भोपाल मध्य का दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक और 27 जून 08 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 154-गोविन्दपुरा, 155-हुजूर, 149-बैरसिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 176 से 212 का प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से एक बजे तक गांधी मेडीकल कालेज के आडिटोरियम में आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में नियुक्त अभिहित अधिकारियों को दावे#आपत्ति प्राप्त किए जाने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित अभिहित अधिकारियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के नियम 32 के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

एक जुलाई को प्रवेशोत्सव के साथ खुलेंगे स्कूल (स्कूल चलें सब)

25जून08/स्कूल चलें सब कार्यक्रम के तहत एक जुलाई 2008 को प्रत्येक प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में पालक शिक्षक संघ के द्वारा प्रवेशोत्सव आयोजित किया जायेगा। प्रवेशोत्सव में बच्चे, पालकों के साथ जनप्रतिनिधि व जिले के अधिकारी भी सहभागिता करेंगे। सभी पालक शिक्षक संघ अपने स्तर से जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर एक जुलाई को ही समारोहपूर्वक प्रवेशोत्सव व नि:शुल्क पाठयपुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया जायेगा और दर्ज समस्त बच्चों को नि:शुल्क पाठयपुस्तकों का वितरण किया जायेगा। सभी प्रधान अध्यापक यह सुनिश्चित कर लें कि 30 जून तक सभी बच्चों की पुस्तकें शाला में प्राप्त हो गई हैं।
अपर कलेक्टर भोपाल श्री कवीन्द्र कियावत ने बताया कि ग्राम शिक्षा रजिस्टर, वार्ड शिक्षा रजिस्टर अद्यतन कर शाला से बाहर बच्चों को चिन्हित कर शालाओं में दर्ज करने का कार्य भी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से जुड़ अधिकारियों के निर्देश दिये है कि इसे समय सीमा में करने के साथ यह ध्यान रखें कि सर्वे में कोई भी बसाहट, परिवार का बच्चा नहीं छूटे। ऐसे परिवार जो मूल बसाहट से दूर खेतों, जंगलों, स्टोन केसरों, ईट भट्टों, निर्माण कार्यस्थलों पर रहते हो उन परिवारों का विशेष ध्यान रखा जाये, आवश्यकता होने पर प्रपत्रों की फोटो कापी करवायें जिसके लिए इस वर्ष आकस्मिक निधि में 500#- रूपये तक व्यय किया जा सकता है। यह ध्यान रहे कि 10 जुलाई के बाद किसी बसाहट का 5 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा शाला अप्रवेशी या शाला त्यागी न रहे।

जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर ग्राम आमला में सम्पन्न

25जून08/फन्दा ब्लाक के ग्राम आमला में जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ग्रामवासियों से कहा कि वे उद्यानिकी विभाग की फल उद्यान योजना का लाभ उठाते हुए नि:शुल्क पौधों का रोपण करें और फलदार वृक्ष लगाएं। उन्होंने गांव के पहुंचमार्ग की दोनों ओर पौधरोपण करने के लिए भी गांव वालों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सम्भगीय जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आज शिविर में लगाई गई प्रदर्शनी का गांव वाले ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और उनसे योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ग्राम आमला निर्मल ग्राम के लिए प्रस्तावित किया जायेगा
ग्राम आमला की सरपंच श्रीमती नीता शर्मा ने बताया कि पांच गांव की इस पंचायत में एक आंगनवाड़ी कार्यरत है और शीघ्र ही एक नई आंगनवाड़ी की स्थापना की जा रही है। गांव में 20 घण्टे विद्युत प्रदाय जारी है, 35 लोगों को वृध्दावस्था पेंशन दी जाती है, विगत दिनों ग्रामसभा का आयोजन कर गरीबी रेखा की सूची में जुड़े 42 अपात्र लोगों के नाम काटे गए और 19 पात्र लोगों के आवेदन प्राप्त होने पर जांच उपरांत उनके नाम गरीबी रेखा की सूची में जोड़े गए। ग्राम आमला में हाईस्कूल और उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को उन्होंने ज्ञापन दिया। आज शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकतर मौके पर ही विभगीय अधिकारियों द्वारा निराकृत कर दिए गए।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला राजपूत, सदस्य श्री लीलेन मारण, सदस्य जिला पंचायत श्री रमेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी तहसील हुजूर श्री संजय कुमार और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने भाग लिया। शिविर में सम्भागीय जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

एक शाम इक़बाल मजीद के नाम आज
एक शाम इक़बाल मजीद के नाम आज
संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ
25जून08/मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वावधान में हिन्दुस्तान के महान अफसाना निगार इक़बाल मजीद के सम्मान में 'एक शाम इक़बाल मजीद के नाम' का आयोजन गुरुवार 26 जून को किया जा रहा है। यह आयोजन मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन भोपाल में शाम 5.30 बजे आयोजित होगा। उर्दू अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस अवसर पर श्री इक़बाल मजीद अफसाना, प्रो. अज़हर राही मक़ाला (निबंध) तथा श्री साबिर जबलपुरी शायरी पेश करेंगे।

हज के लिये कुरा अंदाज़ी (ड्रा) 29 जून को भोपाल में

25जून08/मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी के माध्यम से हज-2008 में जाने वाले इच्छुक हज आवेदकों का जिला अनुसार कुरा अंदाज़ी (ड्रा) कार्यक्रम आगामी रविवार 29 जून को भोपाल में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम राजधानी के बागो बहार, रियाज़ मंज़िल कम्पाउण्ड, होटल इम्पीरियल सेबरे के सामने, व्ही.आई.पी. रोड, खानूगांव में प्रात: 10 बजे आयोजित किया गया है। इसमें सभी को आमंत्रित भी किया गया है।
स्टेट हज कमेटी की सचिव श्रीमती नुसरत मेहंदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हज कमेटी इण्डिया, मुम्बई द्वारा इस वर्ष जिला वाईज कुरा करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये 3521 सीटों का जिला वाईज कोटे का आवंटन भी प्राप्त हुआ है। साथ ही 65 सीट प्रतीक्षा सूची में रखने के लिये भी हज कमेटी इण्डिया द्वारा निर्देश दिये गये हैं।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)