बुधवार, 25 जून 2008

उर्दू परीक्षा 29 जून को

उर्दू परीक्षा 29 जून को
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
25जून08/मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू की परीक्षा आगामी 29 जून को राजधानी के मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन में आयोजित की जा रही है। उर्दू क्लास में जो छात्र-छात्राएं उर्दू सीख चुके हैं वे भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इनके अलावा जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।
उर्दू परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना रोल नम्बर कार्यालय उर्दू अकादमी से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा के सम्बन्ध में दूरभाष क्रमांक 0755-2551691 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

झलकियां (मीसा एवं डी.आर.आर. के तहत बंदियों के सम्मान में कार्यक्रम)

झलकियां (मीसा एवं डी.आर.आर. के तहत बंदियों के सम्मान में कार्यक्रम)
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
25जून08/प्रदेश के मीसा एवं डी.आई.आर. बंदियों के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम की झलकियां-
• मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके स्वागत और अभिनंदन के लिये सम्मान समारोह में शामिल होने वाले लोगों द्वारा लायी गई बड़ी माला पहनने से विनम्रता से इन्कार करते हुए माला को स्व. श्री जयप्रकाश नारायण के चित्र पर अर्पित किया।
• मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह के संचालनकर्ता को मीसाबंदी शब्द के स्थान पर लोकतंत्र के प्रहरी शब्द का उपयोग सम्बोधित करने को कहा। इस पर पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
• आपातकाल में संघर्ष करने वालों ने बड़े जोश-खरोश से सम्मान समारोह में भाग लिया। प्रदेश के कोने-कोने से लोकतंत्र की रक्षा करने वाले प्रहरी अपनी-अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आये।
• लोकतंत्र के प्रहरी विदिशा जिले के लटेरी के श्री भंवरलाल चौरसिया ने कहा कि शौर्य और धैर्य से आपातकाल में संकल्प शक्ति और एक नई प्रेरणा मिली थी।
• छतरपुर जिले के हरपालपुर के श्री साधूराम मिश्रा का कहना था कि यह एक अद्भुत सम्मान समारोह है। इसमें भाग लेकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
• सिरोंज जिला विदिशा के श्री अहमद भाई का कहना था कि यह समारोह युवा पीढ़ी में संघर्ष क्षमता बढ़ाने में प्रेरणादायी है।
• श्री ताराचंद भावसार का कहना था कि आपातकाल का संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान लोकतंत्र की रक्षा के लिये समर्पित था।
• सागर के डॉ. इदरीस खाँ ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की भी तारीफ की।
• दमोह के श्री मठ्ठूलाल का कहना था कि आपातकाल की पीड़ा को नहीं भुलाया जा सकता फिर भी मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना एक अच्छी पहल है।

मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिलों का प्रभार

मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिलों का प्रभार
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
25जून08/मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पूर्व में सौंपे गये जिलों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिलों के प्रभार का आवंटन संबंधी आदेश जारी किया है।
क्रमांक मंत्रिपरिषद के सदस्य सौंपे गए प्रभार का जिला#जिले
1 श्री बाबूलाल गौर, मंत्री बैतूल, हरदा
2 श्री हिम्मत कोठारी, मंत्री इन्दौर, मन्दसौर
3 सुश्री कुसुम सिंह महदेले, मंत्री टीकमगढ़
4 श्री राघवजी, मंत्री भोपाल
5 डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मंत्री विदिशा, दतिया
6 श्री जयंत मलैया, मंत्री सागर, ग्वालियर
7 श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री खण्डवा, खरगौन
8 श्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री जबलपुर
9 श्री गोपाल भार्गव, मंत्री दमोह
10 श्री अनूप मिश्रा, मंत्री शिवपुरी
11 श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, मंत्री बालाघाट, रीवा
12 श्री रमाकांत तिवारी, मंत्री उमरिया, सिंगरौली
13 श्री विजय शाह, मंत्री बुरहानपुर, भिण्ड
14 श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री शाजापुर, नीमच
15 श्री रूस्तम सिंह, मंत्री सीहोर, श्योपुर
16 श्री अंतर सिंह आर्य, मंत्री धार
17 श्री कमल पटेल, मंत्री छिन्दवाड़ा
18 श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, मंत्री रायसेन, राजगढ़
19 श्री नागेन्द्र सिंह, मंत्री शहडोल, नरसिंहपुर
20 श्री अखण्ड प्रताप सिंह, मंत्री छतरपुर
21 श्री जगन्नाथ सिंह, मंत्री सीधी, सतना
22 श्री तुकोजीराव पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुना, उज्जैन
23 श्री मोती कश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कटनी
24 श्री करणसिंह वर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होशंगाबाद
25 श्री पारस जैन, राज्यमंत्री देवास, रतलाम
26 सुश्री मीना सिंह, राज्यमंत्री अनूपपुर
27 श्री गंगाराम पटेल, राज्यमंत्री मण्डला
28 श्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री मुरैना
29 श्रीमती रंजना बघेल, राज्यमंत्री झाबुआ, बड़वानी
30 श्री हरेन्द्रजीत सिंह 'बब्बू', राज्यमंत्री डिण्डौरी, सिवनी
31 श्री रामदयाल अहिवार, राज्यमंत्री अशोकनगर
32 सुश्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री अलीराजपुर
33 श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राज्यमंत्री पन्ना

छात्रावास-आश्रमों के सुदृढ़ीकरण के लिये निरीक्षण अभियान 30 जून तक

छात्रावास-आश्रमों के सुदृढ़ीकरण के लिये निरीक्षण अभियान 30 जून तक
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ
25जून08/आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रमों एवं छात्रावासों में संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये एक विशेष अभियान के रूप में कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत छात्रावास-आश्रम भवनों की मरम्मत, पेयजल, सेनिटेशन कार्य एवं सुदृढ़ीकरण के लिये आगामी 30 जून तक निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा।
आयुक्त आदिवासी विकास श्री जयदीप गोविंद ने जिला कलेक्टरों को छात्रावास-आश्रमों में जिला स्तर पर कराये गये कार्यों की समीक्षा अपने स्तर पर करने को कहा है। साथ ही जहां कमी हो वहां आवश्यक कार्य तत्काल कराने को कहा है ताकि नये शिक्षण सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को समुचित सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
जिला स्तर पर इस संबंध में किये गये कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा करने के लिये मुख्यालय के अधिकारियों को जिले भी आवंटित किये गये हैं। आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा आवंटित जिलों में से किसी भी एक या दो जिलों का निरीक्षण किया जायेगा। मुख्यालय के अधिकारी आवंटित जिले का भ्रमण आगामी 30 जून की अवधि में निर्धारित तिथि के दौरान करेंगे।
जिला प्रभारी अधिकारी आगामी 30 जून तक की अवधि में अपने जिले का भ्रमण कर कम से कम 10 प्रतिशत संस्थाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही छात्रावास-आश्रम भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई, पुताई एवं रख-रखाव तथा संसाधनों की उपलब्धता आदि के संबंध में जिला स्तर पर की गई कार्यवाही की समीक्षा कर निरीक्षण प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेंगे।

मंगलवार, 24 जून 2008

एयरटेल कम्‍पनी का टावरफेल एवं नेटवर्क हुए नाकाम

एयरटेल कम्‍पनी का टावरफेल एवं नेटवर्क हुए नाकाम
हुए इंटरनेट ध्‍वस्‍त, नहीं होती उपभोक्‍ताओं की सुनवाई
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ मुरैना, 24 जून08/मुरैना एयरटेल के फ्रेन्‍चाइजी रामनारायण टेलीकॉम पंचायती धर्मशाला जो की एयरटेल की कंपनी टेलीफोन एवं ब्राडबैण्‍ड मुरैना में चलाई जा रही है जो कि उपभोक्‍ताओं को पूरी ब्राडवैण्‍ड के नाम पर काफी रकम मोटी उपभोक्‍ताओं से वसूल की जा रही है और स्‍पीड के नाम पर लूटा जा रहा है । कई जगहों पर देखा गया है कि उपभोक्‍ता परेशान होकर शिकायत भी की जाती है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती । जिससे उपभोक्‍ता की हानि होती है क्‍योंकि इस समय जो व्‍यक्ति व्‍यवसाय कर रहा है वह इंटरनेट के माध्‍यम से उसे मूल्‍य का पता चलता है लेकिन ब्राडबैण्‍ड की व्‍यवस्‍था खराब होने से उपभोक्‍ता की परेशानी का कारण बन जाता है । एक और बात का खुलासा हो जावे उपभोक्‍ता शिकायत भी करता है तो उससे कह दिया जाता है कि आपकी समस्‍या कल पूर्ण हो जावेगी लेकिन कल कभी नहीं आता है उस पर कंपनी का ध्‍यान नहीं दिया जाता, उपभोक्‍ता समय पर बिल भरने पर भी उसकी समस्‍या का निराकरण पूर्ण नहीं किया जाता ।

अधिकारी जेल में पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता बरतें - श्री आर्य

अधिकारी जेल में पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता बरतें - श्री आर्य
जेल मंत्री द्वारा केन्द्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ जेल मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने आज यहां केन्द्रीय जेल भोपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल में बंद बंदियों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध हो रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल में बंदियों के लिये संचालित विभिन्न स्व-रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन कर बंदियों द्वारा उत्पादित सामग्री की सराहना की। जेल मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्ंसिग और बंदियों की मुलाकात देखी और उनसे मिलने आये लोगों के सामान की सघन जांच भी की। इस अवसर पर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री पुरुषोत्तम सोमकुँवर ने जेल गतिविधियों की जानकारी दी।
श्री अंतरसिंह आर्य ने सेन्ट्रल जेल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जेल अधीक्षक को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये। साथ ही जेल मंत्री ने केन्द्रीय जेल के करीब 50 लाख रुपये लागत के निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण भी किया।
श्री आर्य ने इस अवसर पर बंदियों से कहा कि वे सजा की अवधि पूरी करने के बाद नेक इंसान बनकर जायें ताकि समाज के सामने ऐसा संदेश प्रस्तुत हो जो एक मिसाल हो। उन्होंने कैदियों से अपेक्षा की कि वे यहां अनुशासित रहकर रचनात्मक कार्य करेंगे ताकि वे सजा की अवधि पूर्ण करने के बाद समाज तथा परिवार के बीच सामान्य जीवन जी सकें।
जेल मंत्री ने अधिकारियों से जेल के अंदर पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं में और सुधार कर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जेलर सर्वश्री पी.के. सिंह तथा ए.के. सेंगर एवं विधि अधिकारी श्री एम.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

चांदपुर-देवरी और भापेल जैसीनगर मार्ग निर्माण की जांच होगी

चांदपुर-देवरी और भापेल जैसीनगर मार्ग निर्माण की जांच होगी
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं - श्री गोपाल भार्गव
संजय गुप्‍ता(मांडिल) मुरैना ब्‍यूरो चीफ प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री गोपाल भार्गव और खनिज, संस्कृति व जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कल सागर में शासकीय विभागों की बैठक लेकर जिले में संपादित विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में शिक्षा गारन्टी शालाओं को प्राथमिक शालाओं में समायोजित नहीं किया गया है और वे पूर्व के वर्षो से संचालित है ऐसे शिक्षा गारन्टी केन्द्रों को बन्द नहीं किया जाये। केसली और देवरी तहसील क्षेत्र के किसानों को सोयाबीन फसल नुकसान संबंधी चेक वितरित किये गये। अकाउन्ट पे चेकों का भुगतान नगद रूप में करने की शिकायत मिलने पर ए डी एम की अध्यक्षता में एक जांच दल गठित कर 15-20 दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले की विभिन्न सड़को के निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान चांदपुर देवरी मार्ग को पहले बी.आर.एफ. में स्वीकृत थी उक्त कार्य में राशि आहरित कर भुगतान किये जाने की शिकायत की जांच कराने के निर्देश कलेक्टर को दिये। कलेक्टर ने ए.डी.एम., अधीक्षण यंत्री पी.डब्ल्यू.डी. और जिला पंचायत के लेखाधिकारी की टीम से विस्तृत जांच कराकर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इसके साथ ही भापेल जैसीनगर मार्ग जो नाबार्ड से स्वीकृत थी उक्त कार्य में पुरानी पुलियों को नवीन बताकर भुगतान निकालने संबंधी गड़बड़ी की जांच करने के लिये आर.ई.एस. और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्रियों को जिम्मेदारी सौपी गई।
बैठक में जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों को समझाइश दी कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें। उन्हें समय पर जानकारी दें, साथ ही सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ देने के लिये आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिनिधियों को जरूर आमंत्रित करें। आपने कहा कि आगामी 26 जून से 10 जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगे जिनमें जिले के प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला कलेक्टर और अधिकारीगण अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें।
संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की कि जहां भी अवैध गौ परिवहन अथवा गौ हत्या संबंधी शिकायतें मिलती है उन पर सख्ती से अंकुश लगाये। साथ ही गौवध के मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जरूर प्रस्तावित करें।
बैठक में कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शासकीय अधिकारी शासन के अंग है जिनके माध्यम से योजनायें और कार्यक्रम संपादित होते है। सभी शासकीय अमला पूरी निष्ठा और लगन से गरीबों की मदद के लिये संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों को मैदान पर उतारने में सहभागी बनें। आपने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सागर जिले में गरीब कन्याओं के विवाह संबंधी कम उपलब्धि पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी देहात तक योजना का प्रचार करें, जनप्रतिनिधिगण गरीबों की कन्याओं को ढूढकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह कराने के लिये प्रेरित करें। आपने कहा इसी तरह प्रदेश सरकार ने जो अनगिनत योजनायें और कार्यक्रम किसानों, गरीबों और मुफलिसों के लिये चलायें है, उनका लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिये सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर लक्ष्य प्राप्त करें। कृषि मंत्री ने कहा कि दो हेक्टर तक किसानों को पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जायेगा प्रदेश में कहीं भी खाद बीज का संकट नहीं है। किन्तु बरसात और आवागमन में व्यवधान के कारण एक-दो दिन की देरी भले ही हो सकती है।