उन्नीस जिलों में पहुंच रहा है वन्या नमक
संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश के 19 जिलों के 89 आदिवासी विकासखण्डों को 2 हजार 677 मेट्रिक टन 'वन्या नमक' वितरण हेतु भेजा जा रहा है। आयोडीनयुक्त वन्या नमक की कीमत एक रूपये प्रति किलो है। इसे जनवरी 2007 से स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के माध्यम से आदिवासी विकासखण्डों में प्रत्येक राशनकार्डधारी परिवार को प्रतिमाह एक किलो प्रदाय किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 2007-08 में वन्या नमक के लिए बजट में 5 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया था। उक्त राशि को चालू साल के दौरान बढ़ाकर 6 करोड़ 58 लाख रूपये किया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी जिलों के विकासखण्डों के सभी कार्डधारी हितग्राहियों को रियायती दर पर आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराने के लिए कार्पोरेशन को अनुदान दिया जाता है। वन्या नमक में आयोडीन की गुणवत्ता की टेस्ंटिग हेतु परीक्षण किट्स सभी आदिवासी विकासखण्डों में उपलब्ध है।
मंगलवार, 24 जून 2008
पिछले साल 68.92 लाख पशुओं का टीकाकरण हुआ

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा की ओर विशेष ध्यान देकर पशु प्रजनन, रोग नियंत्रण के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। गत वर्ष 2007-08 में 25 लाख 26 हजार पशुओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा संस्थाओं द्वारा 68 लाख 92 हजार पशुओं का टीकाकरण कर विभिन्न रोगों से उनकी रक्षा की गई। इस प्रकार 4 लाख 35 हजार पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान तथा एक लाख 52 हजार नाटों का बधियाकरण, एक लाख 35 हजार वत्सोत्पादन तथा 17 लाख 46 हजार पशुओं के लिए औषधि वितरण का कार्य भी किया गया।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापनाएं

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। इन अधिकारियों के नाम तथा उनकी वर्तमान और नवीन पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं-
क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1. श्री चन्द्रमोलि शुक्ला संयुक्त कलेक्टर, इंदौर संयुक्त कलेक्टर, खरगौन
2. श्री अशोक कुमार ओहरी डिप्टी कलेक्टर, बड़वानी डिप्टी कलेक्टर, बुरहानपुर
3. श्री एन.के. वीरवाल डिप्टी कलेक्टर, नीमच डिप्टी कलेक्टर, शिवपुरी
4. श्री नरेन्द्र सिंह रजावत डिप्टी कलेक्टर, नीमच डिप्टी कलेक्टर, राजगढ़
5. श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर, शिवपुरी संयुक्त कलेक्टर, नीमच
6. श्री आर.के. जाटव डिप्टी कलेक्टर, शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर, हरदा
7. श्री के.पी. माहेश्वरी डिप्टी कलेक्टर, अशोकनगर डिप्टी कलेक्टर, छतरपुर
8. श्री एन.एस. भदौरिया संयुक्त कलेक्टर, मुरैना संयुक्त कलेक्टर, टीकमगढ़
9. श्री एस.डी. द्विवेदी संयुक्त कलेक्टर, रीवा संयुक्त कलेक्टर, अनूपपुर
10. मो. फरहतुल्लाह खान डिप्टी कलेक्टर, राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर, रीवा
11. श्री शेख साबिर हुसैन डिप्टी कलेक्टर, राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर, मुरैना
12. श्रीमती मंजूषा विक्रान्त राय डिप्टी कलेक्टर, होशंगाबाद डिप्टी कलेक्टर, हरदा
13. श्री लखन सिंह टेकाम डिप्टी कलेक्टर, सिवनी डिप्टी कलेक्टर, छतरपुर
14. श्री ए.के. वर्मा डिप्टी कलेक्टर, सिवनी डिप्टी कलेक्टर, दमोह
15. श्रीमती नीतू सिंह डिप्टी कलेक्टर, दतिया उपायुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर
16. श्री टी.एन. सिंह संयुक्त कलेक्टर, देवास संयुक्त कलेक्टर, दतिया
17. श्री सोहन कनाश डिप्टी कलेक्टर, रतलाम डिप्टी कलेक्टर, गुना
18. सुश्री शैली नाग डिप्टी कलेक्टर, रतलाम डिप्टी कलेक्टर, गुना
19. श्री डी.एस. छतर डिप्टी कलेक्टर, नरसिंहपुर डिप्टी कलेक्टर, मण्डला
भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की पदस्थापना निरस्त
राज्य शासन द्वारा एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा की कलेक्टर, बुरहानपुर के पद पर की गई पदस्थापना निरस्त की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज जारी किया गया है। वे आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर के पद पर यथावत बने रहेंगे।

ग्रामीण समस्याओं के लिए विभाग समन्वय अधिकारी बनाएं - मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पाटिल

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं का निराकरण तुरंत करें और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी अपने अपने विभाग की समस्यायें जनपद कार्यालय फन्दा और बैरसिया से एकत्रित करायें। इसके लिए सभी विभाग अपने विभाग में एक समन्वय अधिकारी बनायें जो प्रत्येक माह की 30 तारीख तक समस्याओं के संबंध में जानकारी एकत्र करे। इस जानकारी की एक प्रति जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी भेजी जाए। परख कार्यक्रम से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये श्री पाटिल ने अधिकारियों से कहा कि जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाये। सभी विभाग प्रमुख ग्रामीण जनसमस्याओं से रूबरू हों। ग्रामीण क्षेत्र में क्या शिकायतें हैं उन्हें जानने की जिम्मेदारी भी विभाग प्रमुख की है।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री ने जानकारी दी कि उन्हें ग्रामीण क्षेत्र की 181 समस्यायें प्राप्त हुई थीं जिनका निराकरण कर दिया गया है। म.प्र. राज्य विद्युत मंडल विभाग के अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री ने बताया कि जिले में 11 समस्यायें प्राप्त हुई हैं जिनका निराकरण जल्द ही कर दिया जायेगा। बैठक में बताया गया कि शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, पशु चिकित्सा, राजस्व विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग प्रमुख ने जानकारी दी कि ए.एन.एम. तथा एन.पी.डब्ल्यू. के भ्रमण की 28 शिकायत, डिपो होल्डर के पास दवा न होने की एक शिकायत और टीकाकरण नहीं करने की 23 शिकायतें प्राप्त हुई। नियंत्रक खाद्य आपूर्ति ने बताया कि विभाग को गेहूँ, चावल,शक्कर और मिट्टी का तेल प्राप्त न होने की शिकायतें प्राप्त हुई है इनके निराकरण की दिशा में ठोस पहल की गई है। श्री पाटिल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

संयुक्त बैंच 25 एवं 26 जून को भोपाल में (राज्य महिला आयोग)

संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ म.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती उपमा राय एवं सदस्य सुश्री मनोरमा गौर की संयुक्त बैंच 25 एवं 26 जून 08 को प्रात: 11 बजे से मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग 35, राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स भोपाल में रखी गई है। संयुक्त बैंच में जिले के राजस्व,पुलिस और महिला बाल विकास के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मीसा एवं डी.आई.आर. बंदियों का सम्मान आज
मीसा एवं डी.आई.आर. बंदियों का सम्मान आज
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में सम्मेलन
संजय गुप्ता(मांडिल) मुरैना ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश में आपातकाल के दौरान मीसा एवं डी.आई.आर. के तहत बंदी बनाए गए व्यक्तियों का सम्मेलन आज भोपाल में आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मीसा बंदियों के सम्मान में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन बुधवार, 25 जून को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में किया गया है।

शनिवार, 21 जून 2008
मुख्यमंत्री के वायदों को तवज्जो
मुख्यमंत्री के वायदों को तवज्जो
खेल और युवक कल्याण में 47 पर अमल, बैतूल में बिछेगा एस्ट्रोटर्फ, 172 एकड़ पर बन रहा है खेल गांव
संजय गुप्ता(मांडिल) ब्यूरो चीफ मुरैना 21जून08/पिछले ढाई सालों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणाओं के रूप में जो विभिन्न वायदे लोगों से किये थे, उन्हें तेजी से पूरा किया गया है। इस बात की पड़ताल वे खुद कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बारी भी आयी जिसने मुख्यमंत्री के 47 वायदों पर अमल कर दिखाया है। उनकी दो महत्वपूर्ण घोषणाएं बैतूल स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछाने और भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल गांव कायम करने से जुड़ी थीं, खुशगवार बात यह है कि इन पर भी काम शुरू हो चुका है। जहां तक श्री चौहान की खेल पंचायत में की गई 20 अलग घोषणाओं की बात है ये सारी पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस विभाग के तहत अब अधूरे बचे कुछ कामों को भी जल्द अंजाम देने पर जोर दिया है। उन्होंने इस सिलसिले में बुलाई गई बैठक में खुद जाना कि जिन जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों पर वे स्टेडियम बनवाना चाहते थे वहां जरूरी जमीन का इंतजाम कर निर्माण के लिये पैसा भी दे दिया गया और काम पूरा होने पर है। पड़ताल पर उन्हें यह भी मालूम पड़ गया कि उनके ऐलान पर अमल करते हुए राजधानी में विभिन्न खेल अकादमियों की स्थापना, पारम्परिक खेल मलखम्ब को राज्य खेल का दर्जा, हर विकासखण्ड में ग्रामीण युवा केन्द्र की स्थापना, पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में खेल मैदान का निर्माण और खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति के काम पूरे किये जा चुके हैं।
जब मुख्यमंत्री ने अपने यहां खेल पंचायत बुलाई थी तो उसमें भी अलग से 20 वायदे किए थे। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इनमें से सभी को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के इन वायदों से प्रदेश को जो खास फायदे मिले उनमें शामिल था- ऐशबाग स्टेडियम में सिंथेटिक सरफेस लगाना, जिसका काम शुरू हो चुका है। इसी तरह चिन्हित जिलों में फीडर खेल प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की सम्मान निधि में दो गुनी वृध्दि, केन्द्रीय सहायता बंद होने के चलते प्रदेश की अधूरी 22 खेल परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा पैसों का इंतजाम और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राज्य क्रिकेट अकादमी की स्थापना का काम पूरा किया जा चुका है।
मीटिंग में ही मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि उन्होंनें वर्ष 2006-07 में भोपाल में जिस अंतर्राष्ट्रीय खेल ग्राम के निर्माण की घोषणा की थी, उसकी कार्रवाई भी अंजाम लेने जा रही है। इसके लिए सतगढ़ी गांव में 172 एकड़ जमीन पर जन-निजी भागीदारी योजना के तहत काम शुरू हो चुका है। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तो होगा ही, इसके अलावा एथेलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस और अन्य इण्डोर खेलों के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सहूलियतें जुटाई जा रही हैं। खेल ग्राम में कन्वेंशन सेंटर, पांच सितारा होटल, गोल्फ कोर्स आदि का निर्माण भी होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश और जनता के हक में सरकार की जिम्मेदारी को यथार्थ के धरातल पर देखना चाहते हैं। इसीलिये जो वायदे उन्होंने किए थे उन्हें रस्मी होने के लिए न छोड़कर वे अब इन पर हुई कार्रवाई की गहराई नाप रहे हैं। विभिन्न विभागों में अपनी घोषणाओं पर मुख्यमंत्री द्वारा अमल की पड़ताल इसी कार्रवाई का अहम हिस्सा है। खेल और युवा कल्याण की इस कार्रवाई का ब्यौरा उनके सामने विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रंजना चौधरी और संचालक श्री संजय चौधरी ने पेश किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन भी उपस्थित थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)