रविवार, 23 मार्च 2008

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा और वन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने दी होली की शुभकामनायें

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा और वन राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने दी होली की शुभकामनायें

ग्वालियर 21 मार्च 08 । नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा और राजस्व, वन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा पुनर्वास राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने होली के पावन पर्व पर नागरिकों को शुभकामनायें दी हैं । मंत्री द्वय ने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनायें ।

जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने दी होली की शुभकामनायें

जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने दी होली की शुभकामनायें

ग्वालियर 21 मार्च 08 । प्रदेश के जल संसाधन, उच्च शिक्षा एवं जनशिकायत निवारण मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने होली के पर्व पर ग्वालियर सहित प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कामना की है कि रंगों का त्यौहार होली हम सबके जीवन में खुशिओं का रंग भर दे । होली का त्यौहार साम्प्रदायिक सद्भाव में वृध्दि करे तथा शक्तिशाली भारत निर्माण के अभिष्ठ सिध्दीकारक हो ।

सहरिया परिवार जन श्री बीमा योजना में शासन स्तर से बीमीकृत

सहरिया परिवार जन श्री बीमा योजना में शासन स्तर से बीमीकृत

ग्वालियर 21 मार्च 08 । जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति (सहरिया) के सभी परिवारों को जन श्री बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2004-05 के बाद से शासन स्तर से बीमीकृत मान्य किया गया है । इस योजना का लाभ ग्वालियर जिले में निवासरत सभी परिवारों में से परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को 30 हजार रूपये का भुगतान भारतीय जीवन बीमा निगम ग्वालियर द्वारा किया जायेगा । इसके लिये प्रकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने क्षेत्र से संपूर्ण प्रकरण जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग ग्वालियर को प्रषित करेंगे। जिला संयोजक प्राप्त प्रकरण में मृतक हितग्राही का संपूर्ण प्रकरण तैयार कर प्रमाणित करते हुये अंतिम भुगतान के लिये भारतीय जीवन बीमा निगम इकाई ग्वालियर को प्रेषित करेंगे । यदि किसी सहरिया जनजाति सदस्य को जो कि परिवार का मुखिया है, की मृत्यु दुर्घटना होने से होती है तो रूपये 75 हजार की राशि इस शर्त पर दी जायेगी, कि नामजद एफ.आई.आर. हुई हो तथा दुर्घटना स्थान की फोटो (चित्र) पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत हो चुका हो तब वही राशि का भुगतान किया जायेगा एवं मृतक परिवार के दो बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक अध्यापन कर रहे बच्चों को प्रति तिमाही 300 रूपये का फार्म भरकर भारतीय जीवन बीमा निगम ग्वालियर में जमा करेंगे । तदुपरान्त भारतीय जीवन बीमा निगम प्रीमियम छात्रवृत्ति का भुगतान करेंगे, ग्वालियर की समस्त शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रमुख प्राचार्य/प्रधानाध्यापक अपनी संस्था में अध्ययनरत इस वर्ग के छात्र/छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने हेतु फार्म जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग ग्वालियर से प्राप्त करें।

राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव का दौरा कार्यक्रम

राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव का दौरा कार्यक्रम

ग्वालियर 21 मार्च 08 । मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव 22 मार्च को जी.टी. एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे । श्री यादव 22 एवं 23 मार्च को ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । सोमवार 24 मार्च को श्री यादव ग्वालियर से दतिया जायेंगे जहां कृषकों से मुलाकात करेंगे तथा बीज निगम को आवंटित भूमि का मौका मुआयना करेंगे । मंगलवार 25 मार्च को श्री यादव अपरान्ह 12 बजे बरई घाटीगांव में किसानों से मिलेंगे। बुधवार 26 मार्च को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करेंगे व बृहस्पतिवार 26 मार्च को दिल्ली से ग्वालियर आ जायेंगे ।

फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र : अपर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति गठित

फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र : अपर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति गठित

ग्वालियर 21 मार्च 08 । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने ग्वालियर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र तैयार करने के कार्यों को गति देने की दृष्टि से अपर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली चार सदस्यों की एक समिति का गठन किया है । उपजिला निर्वाचन अधिकारी को सचिव, जिला कोषालय अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी लेखा शाखा को इस समिति का सदस्य बनाया गया है । समिति मतदाताओं के परिचय पत्र तैयार करने के लिये स्टिल/डिजीटल कैमरे से फोटोग्राफ खीचने, पासपोर्ट साईज का फोटो तैयार कर निर्धारित फार्म पर चस्पा किये जाने हेतु 25 मार्च को दोपहर 1.30 बजे तक प्राप्त निविदाओं का तकनीकी बिड का लिफाफा उसी दिन उपरान्ह 3.00 बजे एवं वित्तीय बिड का लिफाफा 27 मार्च 08 को अपरान्ह 1.00 बजे खोलेगी । समिति प्राप्त निविदाओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर को प्रस्तुत करेगी ।
जिला निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर में निविदा फार्म प्रदाय किये जाने एवं निविदाओं के सीलबंद प्राप्त किये जाने हेतु उपजिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर को अधिकृत किया गया है । प्राप्त निविदायें निर्धारित दिनांक को समिति के सदस्यों द्वारा निविदाकारों के समक्ष जिला निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर में खोली जायेंगी ।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि निविदा प्रपत्र/निर्देश/शर्तें जिला निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर से रूपये 500.00 नगद जमा कर अथवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर के नाम से देय राष्ट्रीयकृत स्थानीय बैंक का डी.डी. प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते हैं । निविदा प्रपत्र के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर के नाम से देय अमानत राशि रूपये 10,000.00 का राष्ट्रीकृत स्थानीय बैंक का डी.डी. अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा । साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर से क्रय किये गये निविदा प्रपत्र ही स्वीकार्य होंगे ।

गुरुवार, 20 मार्च 2008

वन संसाधनों के संरक्षण और विकास से ही पर्यावरण का संतुलन - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च)

वन संसाधनों के संरक्षण और विकास से ही पर्यावरण का संतुलन - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च)
20 मार्च 2008//मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि वन संसाधनों के संरक्षण और विकास से ही पर्यावरण का संतुलन रखा जा सकता हैं।
श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन के अस्तित्व के लिये वन संसाधनों का बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। विश्व वानिकी दिवस का आयोजन इस दिशा में लोगों में जागरूकता लाने के लिये किया जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वानिकी विकास के साथ ग्राम संसाधन विकास के लिये अनेक नीतिगत निर्णय लिये गये है। मध्यप्रदेश की वन-नीति 2005 बेहतर वन प्रबंधन के साथ ही जन कल्याण पर केन्द्रित है। प्रदेश में वानिकी विकास की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर विकसित किये गये हैं। वानिकी विकास कार्यक्रमों में जनभागीदारी के अंश को व्यापक किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि विश्व वानिकी दिवस अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहेगा।